Saturday, September 5, 2026

38 प्रतिभाओं को मिला सिल्वर कॉइन, शिक्षा प्रोत्साहन का 20 वां वर्ष

00 प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू ने अपने ग्राम के 10/12 वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को स्वतंत्र दिवस पर सिल्वर कॉइन देकर सम्मानित किया,
00 घम्मन साहू के व्दारा पिछले 20 वर्षों से शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए छात्र छात्राओं को यह सम्मान देते आ रहे हैं,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोलागाँव के 10वीं और 12वीं कक्षा में 70% से ऊपर प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए अधिवक्ता एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू द्वारा सिल्वर कॉइन देकर सम्मानित किया गया।। विगत 20 वर्षों से घम्मन साहू अपने गाँव के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते आ रहे हैं।। इससे विद्यार्थी प्रेरित होकर बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने कठिन परिश्रम करते हैं और अपने आपको इस इनाम के हकदार बनाते हैं।। विगत वर्ष 32 छात्र-छात्राओं को सिल्वर कॉइन देकर घम्मन साहू जी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया था।। इस वर्ष, दसवीं में 13 और बारहवीं में 25 कुल 38 छात्र-छात्राओं को चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया।।

यह सम्मान प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया जाता है। इस वर्ष के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी टीके चंदेल ने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में शिक्षा के लिए बच्चों को इस तरह से सतत प्रोत्साहित करने अनूठा प्रयास कहीं नहीं देखा है।। घम्मन साहू के इस अनूठे प्रयास की उन्होंने सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट सेवाभाव और सौभाग्य की बात कही।। टोलागाँव में यह परंपरा पिछले 20 वर्ष से लगातार चली आ रही है, जो हमारे जिले के लिए गौरव की बात है।।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य खेमलता साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत टोलागाँव, विष्णुदास साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति, नारायणदास साहू, अध्यक्ष सोसाइटी, उपसरपंच सूर्तिदास साहू, पंचगण एवं ओमप्रकाश साहू, संत राम साहू, शेखर साहू, बिजेश साहू सहित ग्रामीण जन इस क्षण के साक्षी बने। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र चावड़ा ने कहा कि हमारे संस्था के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है।। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर सर एवं आभार प्रदर्शन पूर्व प्रभारी प्राचार्य डीके साहू सर के द्वारा किया गया।। इस अवसर पर तीनों स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में पालकगण कि इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें