BREAKING: हसौद में 12 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला

सक्ति जिले के ग्राम हसौद में सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 6वीं के छात्र शाहिल साहू (12) पर उसके परिचितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल शाहिल को ग्रामीण यशवंत पटेल ने खून से लथपथ हालत में घर पहुंचाया।

पीड़ित की मां द्रौपदी साहू ने हसौद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version