सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

जगदलपुर। बस्तर संभाग के मिनगाचल में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सीआरपीएफ की 22वीं वाहिनी में पदस्थ जवान पप्पू यादव ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जवान पप्पू यादव 29 जुलाई को ही छुट्टी से वापस लौटा था। उसने आज बुधवार को सुबह करीब 5 बजे अपनी सर्विस रायफल से स्वयं पर फायर कर आत्महत्या की। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुरी जिले के थाना चाल पोखरी अंतर्गत ग्राम ठाकुरी का निवासी था। नैमेड़ थाने में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version