सावन संग व्यापार में महिला चेम्बर ने किया रैंप वॉक

भिलाई ।महिला चेम्बर भिलाई की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कनोजे के नेतृत्व में इस कार्यकाल का पहला आगाज “सावन संग व्यापार “आयोजित किया गया।सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में थी ऐसा लग रहा था मानो कला मंदिर में प्रकृति ने हरियाली बिखेर दी हो।कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित सावन संग व्यापार कार्यक्रम में महिला चेम्बर भिलाई की महिलाओं ने रैंप वॉक किया। फिल्मी धुनों पर डांस सभी ने पसंद किया।

गुदगुदाते प्रश्नों के उत्तर देकर अनेक महिलाओं ने पुरस्कार भी प्राप्त किये।सावन क्वीन प्रतियोगिता में सावन क्वीन का खिताब सविता शर्मा को दिया गया ।फर्स्ट रनरअप उदिता तिवारी व सेकंड रनरअप पूजा वर्मा को घोषित किया गया। सावन संग व्यापार कार्यक्रम में प्रदेश महिला इकाई से प्रदेश अध्यक्ष डॉ इला गुप्ता ,प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा एवं विशेष अतिथि केरूप में ब्रह्मकुमारी से आशा बहन जी, काजल श्रीवास वैशाली नगर की पार्षद स्मिता दोड़के,डॉ मानसी गुलाटी,वीना चंद्राकर, कंचन सिंह उपस्थित रही।टीम ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।

महिला चेम्बर संरक्षक गीता वर्मा,प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि वर्मा,की उपस्थिति में मीनाक्षी , सविता सुनीता ज्योति माधुरी ,अमिता जैन उदिता टीना सातपुते ,संध्या महापात्रा, सविता नाहक श्वेता टुंपा,झुन्नू पात्रा सविता महापात्रा जयश्री पूर्णिमा ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी । कामकाजी महिलाएं रैंप वॉक पर उतरी उतने ही आत्मविश्वास के साथ जितने विश्वास से वो अपना व्यापार चलाती है संजू साहू प्रीति देशमुख जया लक्ष्मी भारती मिन्नते जयश्री पूर्णिमा नमिता। निर्णायक के रूप में अर्चना पांडेय एवं संजू मिश्रा रही कार्यक्रम में आर शेखरन पुष्पलता कर उर्वशी दास दमयंती फूलों देवी व अनेक महिलाएं उपस्थित थी ।

Exit mobile version