रायपुर के स्पेशल कोर्ट में बिरनपुर हिंसा मामले में बुधवार से ट्रायल शुरू हो गया है। इस दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा मामले में बुधवार से ट्रायल शुरू हो गया है। इस केस की सुनवाई रायपुर के स्पेशल कोर्ट में की जा रही है। मामले में जांच करने के बाद CBI (Central Bureau of Investigation) ने विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जिसमें कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। CBI की चार्जशीट में पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने का भी जिक्र है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट में सुनवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। वहीं ट्रायल में साजा विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इसके अलावा कोर्ट में 23 गवाहों के बयान के साथ ही घटनास्थल से जुड़े कई ठोस साक्ष्य पेश किए जा सकते हैं।
जानिए क्या है बिरनपुर हिंसा?
11 अप्रैल 2023 को सामुदायिक हिंसा में भुनेश्वर साहू की हत्या हुआ था। बिरनपुर गांव में जिस युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या की गई उसके पिता ईश्वर साहू अब उसी क्षेत्र के विधायक हैं। विधानसभा ईश्वर साहू ने ध्यानाकर्षण के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। ईश्वर साहू के ध्यानाकर्षण के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाए जाने पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए बिरनपुर कांड की CBI जांच की घोषणा की थी।
