आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी के सबसे भरोसेमंद और रणनीतिक चेहरों में शामिल Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने एक साथ इस्तीफा देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।
तीनों नेताओं का यह कदम सीधे तौर पर Arvind Kejriwal के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि ये वही चेहरे थे जिन्हें पार्टी का सबसे वफादार और थिंक टैंक माना जाता थाा।
चड्ढा ने साफ कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और अब निजी हितों की राजनीति हो रही है। वहीं संदीप पाठक ने भी 10 साल का साथ छोड़ते हुए कहा कि उन्होंने “निस्वार्थ भाव से देश के लिए काम किया, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।”
राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक या बड़ा जोखिम?
तीनों राज्यसभा सांसदों ने दावा किया है कि वे दो-तिहाई संख्या के आधार पर Bharatiya Janata Party में विलय कर रहे हैं, जिससे दल-बदल कानून की चुनौती से बचा जा सके।
राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह सहित 7 सांसद BJP में शामिल होंगे. शुक्रवार (24 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा ने इसका ऐलान किया. राघव चड्ढा के साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह बीजेपी में शामिल होंगे. ये सभी राज्यसभा में आप के सांसद हैं. आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं. यानी अब आप के दो तिहाई राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
