भिलाई-दुर्ग में इस साल दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025) को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर ऑफिस में विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में ADM दुर्ग, भिलाई SDM, दुर्ग SDM, CSP साहब सुखनंदन राठौर, निगम अधिकारी अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही शहर की सभी दुर्गा समितियों के लोग भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में प्रशासन ने साफ कहा कि दुर्गा उत्सव भव्य और सुरक्षित होना चाहिए। इसके लिए कुछ प्रमुख सख्त निर्देश (Advisory) सभी समितियों को जारी किए गए।
मूर्ति और पंडाल की सुरक्षा
- सभी पंडाल वॉटरप्रूफ होने चाहिए।
- इलेक्ट्रिशियन से प्रॉपर वायरिंग चेक करवाना अनिवार्य।
- बारिश या शॉर्ट सर्किट से किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसका विशेष ध्यान।
- मूर्ति का स्वरूप इस तरह न हो की किसी की भावना आहत हो।
वॉलेंटियर्स की नियुक्ति
- हर पंडाल में 24 घंटे वॉलेंटियर्स मौजूद रहें। खास कर जहां दुर्गा माता विराजे है वहां जरूर…
- फायर एक्सटिंग्यूशर का इंतजाम जरूरी।
- सभी वॉलेंटियर्स को ID कार्ड जारी करना जरूरी (और यदि उन्हें ड्रेस कोड में रखा जाएं तो यह और अच्छा होगा)
CCTV और सुरक्षा
- सभी बड़े पंडालों में CCTV कैमरे लगाना जरूरी।
- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी।
DJ और साउंड सिस्टम पर रोक
- माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार DJ पूरी तरह बैन रहेगा।
- धुमाल, गढ़वा बाजा, बैंड पारंपरिक वाद्ययंत्र की अनुमति है, लेकिन साउंड लिमिट के भीतर। धुमाल में भी बड़े DJ-जैसे सेटअप पर रोक।
चुंगे और लाउड साउंड सिर्फ पंडाल परिसर तक सीमित रहेंगे। और एक तय सीमा के बाद चुंगो की आवाज आस पास के रहवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बंद किया जाएं। - परीक्षा के चलते आस-पास के रहवासियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
- विसर्जन या गरबा में DJ का प्रयोग करने पर समिति जिम्मेदार होगी।
- गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
- गरबा रात 10 बजे तक ही आयोजित किया जा सकेगा।
- फूहड़, फिल्मी और आपत्तिजनक गाने पूरी तरह प्रतिबंधित।
- वेशभूषा ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी को आपत्ति न हो।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
- पार्किंग व्यवस्था :- पंडाल समिति खुद अलग से पार्किंग स्थल तय करेगी।
- सड़क पर पार्किंग नहीं होगी।
- पार्किंग शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। (सड़क से हट कर किए प्रावधानों में भी पार्किंग शुल्क नहीं लेना है
- किसी भी अप्रिय स्थिति में समिति को पुलिस-प्रशासन से तत्काल संपर्क करना होगा।
- नगर निगम के तरफ से निर्देश :-
- पंडालों के खम्बो को गड़ाते वक्त पानी की पाइप लाइन डैमेज न हो इसका ध्यान रखे।
- प्रसादी वितरण और भंडारे के समय इस्तेमाल किये हुए पत्तल दोने कूड़ेदान में ही डाले जाये इसके लिए कूड़ेदान का इंतजाम आवश्यक है।




