Sunday, June 7, 2026

तिलक ने कर दिया पाकिस्तान का ‘प्लेन क्रैश’ भारत बना एशिया कप का बादशाह…

एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ये एशिया कप के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है जब भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे का आमना-सामना फाइनल में कर रही थी

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार इससे पहले धूल चटाई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को पावरप्ले तक भारतीय गेंदबाजों ने बांध के रखा। इसके बावजूद किसी तरह साहिबजादा फरहान 35 गेंद पर अर्धशतक बना सके। और भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। केवल 33 रन के भीतर 9 विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम 146 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

146 रन के लक्ष्य को पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम अपने 3 विकेट 21 रन पर ही खो दिए। फिर पारी को संभाल रहे तिलक वर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक और संजू के बीच 45 गेंद पर 50 रन की साझेदारी ही।शिवम दुबे के साथ तिलक ने 22 गेंद पर 34 रन की साझेदारी की और भारत एशिया कप चैंपियन बन गया है। नौवीं बार टीम इंडिया ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। रिंकू सिंह फाइनल से पहले टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे। फाइनल में किस्मत चमकी और भारत को विजयी बना दिया। तिलक वर्मा 53 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें