खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत जालबांधा, अतरिया, डोकराभांठा जोन कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

खैरागढ़ : जोन स्तरीय बैठक विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।।बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यशैली को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने नवरात्र के पावन अवसर पर जालबांधा स्थित गायत्री माता मंदिर व हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन कर मातारानी से क्षेत्रवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।।

आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी शहर अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Exit mobile version