इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को विश्व का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने की संकल्पना के साथ डाॅ. रमन सिंह से मिली कुलपति

पुरातत्व संरक्षण की दिशा में हो रहा नेक पहल
संगीत विश्वविद्यालय के अंदर प्राचीन बावड़ी का नाम संस्थापक सदस्य राजकुमारी शारदा देवी के नाम किया बावड़ी के नाम पट्टीका अनावरण कार्यक्रम में 17 य 18 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह संगीत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे

खैरागढ़। इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को विश्व का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने की संकल्पना के साथ कुलपति प्रो.(डाॅ.) लवली शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह से मुलाकात की।

कुलपति ने संगीत विश्वविद्यालय को विश्व का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के संबंध में डाक्टर रमन सिंह से मिलीं

इस दौरान कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह से संगीत विश्वविद्यालय को विश्व का श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को एशिया महाद्वीप के प्रथम कला को समर्पित विश्वविद्यालय होने का गौरव पहले से ही प्राप्त है,जिसे अब विश्व का अनूठा एवं श्रेष्ठ विश्वविद्यालय का रूप देना है। इसी दृष्टिकोण के साथ विश्वविद्यालय में गुरू-शिष्य परंपरा एवं बेहतर शिक्षण पद्धति को समायोजित कर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई। कुलपति महोदया के विचार को डाॅ. रमन सिंह ने खूब सराहा और जल्द ही इस पर अमल करने का आश्वासन दिया।

संगीत विश्वविद्यालय के अंदर प्राचीन बावड़ी का नाम संस्थापक सदस्य शारदा देवी के नाम किया
विश्वविद्यालय की संस्थापक सदस्य राजकुमारी शारदा देवी के नाम से प्राचीन बावड़ी का नामकरण किया गया है,जिसके संबंध में भी चर्चा की गई।। कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा के द्वारा पुरातत्व संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए।। विश्वविद्यालय में स्थित प्राचीन बावड़ी का नामकरण राजकुमारी शारदा देवी के नाम पर किया गया।

बावड़ी की नाम पट्टिका अनावरण हेतु कुलपति ने डॉ. रमन सिंह से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया

बावड़ी की नाम पट्टीका अनावरण में शामिल होने, सहर्ष स्वीकार करते हुए डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि वें 17 या 18 अक्टूबर को इन्दिरा कला विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।। जहां उनके कर कमलों से विश्वविद्यालय में स्थित प्राचीन बावड़ी की नाम पट्टिका का अनावरण किया जायेगा।।

संगीत विश्वविद्यालय की जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार के लिए विश्वविधालय प्रशासन के व्दारा 5करोड की मांग की गई थी,उसे शीध्र स्वीकृत कराने चर्चा की
विश्वविद्यालय के जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शासन से 5 करोड़ रूपये की मांग की गई थी।। जिस पर भी चर्चा करते हुये कुलपति प्रो डॉ लवली शर्मा ने शीघ्र राशि प्रदान करने की बात कही जिस पर सहमति व्यक्त करते हुये डाॅ. रमन सिंह ने जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक-प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार सहित विभिन्न विषयों को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई।।

Exit mobile version