भिलाई। ग्राम ढौर का रहने वाला मृतक जुगल किशोर बंजारे द्वारा अपनी स्वयं की ग्राम ढौर स्थित पैतृक भूमि को आर्थिक तंगी एवं स्वयं के ईलाज हेतु बिक्री करने जमीन दलाल प्रदीप यादव, इन्द्रजीत यादव एवं राहुल सिन्हा से वर्ष 2021 में सौदा तय किया था। जमीन दलालो द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराने व मृतक को पैसा नहीं देने के कारण परेशान होकर वर्ष 2024 में फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। मर्ग जांच पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान मे लेकर आरोपी प्रदीप यादव को घेराबंदी कर पकड़ गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथी इन्द्रजीत यादव एवं राहुल सिन्हा के साथ मिलकर किसान मृतक जुगल किशोर बंजारे की भूमि को 35,00,000/- रूपये में वर्ष 2021 में खरीदी करने का सौदा तय कर कुछ रकम एडवांस दिया एवं किसान द्वारा अपनी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बिक्री न कर सके इकरारनामा कर रजिस्ट्री हेतु टाल-मटोल करते रहना बताया।
मृतक द्वारा जमीन दलालो द्वारा प्रताड़ित करने से परेशान होकर तीनो के नाम पर एक सोसाईडल नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या किया। मर्ग जांच पर सोसाईडल नोट का परीक्षण कराया गया। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त पश्चात अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी को बीते 31 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
धारा 306, 34 भादवि
आरोपी
प्रदीप यादव पिता स्व. भगवान यादव उम्र 33 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट मधुरम ज्वेलर्स के पास राजीव नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग




