शहर कांग्रेस की नई टीम में युवाओ को मिली जगह, रतन सिंगी बनाए गए सचिव

*शहर कांग्रेस की नई टीम में युवाओ को मिली जगह, रतन सिंगी बनाए गए सचिव*

खैरागढ़ : शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है।। जारी सूची में रतन सिंगी को शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस भूपेश बघेल, प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह गैंदू,विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला अध्यक्ष कोमल साहू की सहमति से शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज द्वारा जारी की गई।।

नव नियुक्त सचिव रतन सिंगी की नियुक्ति पर जैन समाज और विभिन्न वर्गों में समाज हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि नई टीम जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करेगी।।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष पदम कोठारी,
विधायक प्रतिनिधि मनराखन
देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रतन सिंगी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।।

Exit mobile version