(मोरज देशमुख) बालोद/अर्जुन्दा बिरयानी सेंटर के अंदर एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक युवक के साथ मौजूद दोस्तों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। घटना बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।

इकलौता बेटा था मृतक
जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा क्षेत्र के लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) का शव रविवार देर रात एक अरबी दम बिरयानी सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिवार ने मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए मारपीट की आशंका जताई है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
8 युवक हिरासत में
परिजन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. पोस्टमार्टम से मौत की वजह सामने आएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.




