समन्वय, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से करें कार्य : विक्रांत सिंह

गांवों के विकास से ही जिले का समग्र विकास संभव – विक्रांत सिंह,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़
:पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुईखदान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि प्रेमनारायण चन्द्राकर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर की गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों को प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत विकास की आधारशिला है, और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों का विकास ही नए जिले के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।। उन्होंने आगे कहा कि जनपद पंचायत वह प्रमुख संस्था है, जहां से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होता है। इसलिए कार्यालय का बाहरी एवं आंतरिक वातावरण सकारात्मक और अनुशासित होना चाहिए।। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि दोनों की जिम्मेदारी है,कि आपसी सामंजस्य बनाए रखें और कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें।

विक्रांत सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य के प्रति संवेदनशीलता, सकारात्मक सोच और अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी को एक अच्छे वातावरण में मिलकर कार्य करने तथा पारिवारिक भावना के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललित चोपड़ा ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे आयोजन आज के समय में अत्यंत आवश्यक हैं।। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ती है।। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत सीईओ केशवरी देवांगन ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, अग्राहीत नेताम, राजिम मुकेश जंघेल, सुमरित जंघेल, उत्तम जंघेल, मंगल नेताम, ज्योति जंघेल, गजेंद्र पटेल, रेखचंद जंघेल, पारस ठाकरे, मनोज चतुर्वेदी, ओमलाल साहू, राजकुमार जंघेल, दिवाकर सोनी, ललित सोनी, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Exit mobile version