बडे ब्रांड में परोसा जा रहा था बासी खाद्य सामग्री : खैरागढ़ के मानव मंदिर पर फूटा महिला का गुस्सा, ख़राब मिठाई के चलते महिला ने काटा बवाल, फ़ूड सेफ्टी टीम ने जब्त किए सैंपल

00 बड़े ब्रांड के होटल के कारनामे,बासी मिठाई फ्रीज में रखकर परोस रहे जनता-जनार्दन को,
00 मानव मंदिर संचालक के व्दारा खराब मिठाई बेची गई,
00 खराब खाद्य सामग्री पकडे जाने पर गलती मानने की बजाय एक महिला से विवाद पर उतर आया मानव मंदिर संचालक,
00 महिला ने की फुड विभाग से लिखित शिकायत,फुड सेफ्टी यूनिट मानव मंदिर पहुंचकर जांच कि और लिया पंचनामा,

खैरागढ़ : बडे ब्रांड के मिठाई संस्थान में फ्रीज में रखकर परोसी जा रही थी बासी खाद्य सामग्री जनता-जनार्दन को ,पकडे जाने पर एक महिला से संचालक व्दारा बदतमीजी की गई और जो करना है कर लो की घमकी भी दी गई।। शहर के चर्चित मिठाई संस्थान मानव मंदिर एक गंभीर खाद्य सुरक्षा विवाद में घिर गया है।। राज फैमली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह उर्फ शैवी पिता स्व. लाल शैलेष सिंह ने आरोप लगाया है,कि मंगलवा की रात उन्होंने मानव मंदिर मिठाई की दुकान से आम और दूध से बनी करीब 150 रुपए की मिठाई खरीदी थी।। लेकिन घर पहुंचकर जैसे ही डिब्बा खोला तो उसमें से तेज गंदी बदबू आने लगी।। प्रकृति सिंह के मुताबिक मिठाई की हालत देखकर वे सन्न रह गईं।।उन्होंने तत्काल मिठाई को बंद कर फ्रिज में रख दिया और अगले दिन बुधवार की सुबह शिकायत लेकर सीधे मानव मंदिर पहुंचीं।। लेकिन वहां मामला सुलझाने की बजाय और उलझ गया।। महिला का आरोप है, कि होटल प्रबंधन ने खराब मिठाई की शिकायत सुनने के बजाय उल्टा उन्हें ही गलत ठहराना शुरू कर दिया और दुर्व्यवहार किया।। इसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।।

मामले की भनक लगते ही खैरागढ़ की फ़ूड सेफ्टी यूनिट मौके पर पहुंची
खाद्य विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा खरीदी गई मिठाई के साथ होटल में रखे संबंधित खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।। अब पूरे शहर की नजर लैब रिपोर्ट पर टिक गई है।। प्रकृति सिंह ने कहा कि वे अपने छोटे बच्चे को स्तनपान कराती हैं और यदि वे यह खराब मिठाई खा लेतीं तो इसका असर सिर्फ उन पर नहीं बल्कि उनके बच्चे पर भी पड़ सकता था।।
पिडिता ने उठाए सवाल, आखिर शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर कौन रख रहा निगरानी
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी कौन रख रहा है? खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक दूध और आम से बनी मिठाइयों में तापमान और स्टोरेज की थोड़ी सी लापरवाही भी तेजी से बैक्टीरिया पैदा कर सकती है, जिससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।। त्योहारों और गर्मी के मौसम में ऐसे मामलों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सैंपलिंग अभियान चलाता रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मानव मंदिर में बेची जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता तय मानकों के अनुरूप थी या फिर ग्राहकों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा था?
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले का असली सच सामने आएगा, लेकिन फिलहाल इस घटना ने शहर के नामी खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।।

Exit mobile version