पश्चिम बंगाल चुनाव: कालना विधानसभा (जिला बर्धमान) की कमान विक्रांत सिंह को

भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, चुनाव तक संभालेंगे मोर्चा,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठनात्मक स्तर पर अहम जिम्मेदारियों का वितरण शुरू कर दिया है।। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कालना विधानसभा क्षेत्र का प्रभार खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को सौंपा गया है।।

पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत विक्रांत सिंह को कालना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने का दायित्व दिया गया है।। प्रभार मिलते ही वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं और वहां पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी चुनाव तक विक्रांत सिंह पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक बैठकों का संचालन करेंगे।। वे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विक्रांत सिंह के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।। उनके नेतृत्व में कालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस जवाबदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है,कि उनके मार्गदर्शन में चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।।

Exit mobile version