सी एच सी निकुम में डॉ बंजारे को सेवानिवृत्ति पर दी गई बिदाई
जीवन के अंतिम सांस तक मानव सेवा जारी रहेगा _डॉ बंजारे
निकुम/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एन.एल.बंजारे को सेवानिवृत होने पर पूरे स्टॉप ने मिलकर डॉ बंजारे की बिदाई दिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ ज्योति ध्रुव, डॉ संजीव शुक्ला, डॉ अर्जुन सिंह बंजारे, डॉ साक्षी ठाकुर, डॉ खुशबू यादव, डॉ राजीव भागर, डॉ अजय यादव सहित स्टॉप सम्मिलित रहे, जिसमें दीप प्रज्वलित कर सम्मान कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर डॉ बंजारे को सम्मानित किया, इस अवसर पर डॉ ज्योति ध्रुव ने संबोधित करते हुए कहा उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की गई वही उनके कार्यों को बताते हुए की दूसरों के लिए किया गया बेहतर कार्य ही आपको इस दुनिया में सबसे अलग बनाता हैं।
वही डॉ बंजारे के बारे बताते हुए कहा कि सभी क्षेत्र व मरीज के प्रति उनके सेवाभाव को अन्य चिकित्सकों के लिए अनुकरणीय बताया वही निकुम हॉस्पिटल सहित पूरे क्षेत्र मे समय के साथ बदलाव स्टॉप मैनेजमेंट को बेहतर बताया इस अवसर पर समाज सेवक व पूर्व सरपंच भोथली सुरेश साहू ने पुष्प गुच्छ व साल श्री फल देकर सेवानिवृत हो रहे डॉ बंजारे को विदाई देते हुए सम्मानित करते हुए कहा कि डॉ बंजारे की संवेदनशीलता, सजगता, व कड़ी मेहनत से निकुम अस्पताल को नई पहचान व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिली, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा, सुविधा व समय पर ईलाज मिलने के क्षण को हमेशा याद रखेंगे, वही विदाई ले रहे डॉ एन. एल बंजारे ने कहा जीवन के अंतिम सांस तक मानव सेवा जारी रहेगा, डॉ का कर्तव्य ही मानव सेवा है, इसलिए जिसके पास धैर्य की ताकत हैं, वह कभी नहीं हार सकता है, कभी भटक नहीं सकता है, मरीज से हमेशा संयमित व्यवहार रखे लोगों का उनके प्रति स्नेह व सम्मान देखकर भावुक हो गए तथा भरे गले से सभी को हमे�




