Wednesday, March 4, 2026

एसआईआर सूची में नाम नहीं होने पर बीएलओ से संपर्क करें

– जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने की मतदाताओं से अपील

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जाँच लें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया हो, गलत तरीके से काट दिया गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से तत्काल संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएँ।

श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि यदि बीएलओ स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो ऐसे मतदाता दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर उचित समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मताधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटना लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। जिला कांग्रेस कमेटी इस विषय पर लगातार निगरानी रखे हुए है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें