श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विक्रांत सिंह

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : नगर के वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मदन देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।। कथा स्थल पर पहुँचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति ने पारंपरिक रूप से किया।।

व्यासपीठ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना
कथा के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने व्यासपीठ के समक्ष क्षेत्र की सुख–समृद्धि और शांति की कामना की।। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन को दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है, जिसका श्रवण मन को शांति और संवेदना प्रदान करता है।। विक्रांत सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।।

कथा में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति
अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने आयोजन के लिए मदन देवांगन एवं समस्त परिवार को धन्यवाद दिया।। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और परिवार व समाज दोनों के लिए मंगलकारी होते हैं।।

स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद विनय देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने कीर्तन व भजन में सहभागिता की।।

Exit mobile version