Wednesday, March 4, 2026

दुबेलिया तेली साहू समाज के सम्मान समारोह में पहुँचे विक्रांत सिंह

भुरसाटोला में भवन निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”),खैरागढ़: दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा छात्र–छात्राओं के सम्मान समारोह, युवक–युवती परिचय सम्मेलन एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ब्लाक के ग्राम भुरसाटोला में किया गया।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और अध्यक्षता केंद्रीय दुबेलिया तेली साहू समाज के अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने की।।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार एवं जनपद पंचायत सदस्य हेमकल्यानी तोड़े उपस्थित रहीं।।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र–छात्राओं को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।। इस अवसर पर खम्हन ताम्रकार ने समाज की एकता और नियमित रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि दुबेलिया साहू समाज शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में अपनी विशेष पहचान रखता है।।

श्यामपुर में बोर खनन एवं भवन के लिए राशि का उल्लेख
समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने जानकारी दी कि छुईखदान ब्लॉक के ग्राम श्यामपुर में बोर खनन का कार्य विक्रांत सिंह के सहयोग से कराया गया है।।साथ ही सांसद संतोष पांडे द्वारा समाज भवन के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए समाज ने आभार व्यक्त किया।। उन्होंने कहा कि समाज के हर कार्यक्रम में विक्रांत सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही है।।

ग्राम भुरसाटोला में भवन निर्माण की मांग
उद्बोधन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि मदन साहू ने ग्राम भुरसाटोला में समाज भवन निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ती सामाजिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।।

विक्रांत सिंह ने की 5 लाख की घोषणा
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि दुबेलिया साहू समाज शिक्षा, रक्तदान तथा सामाजिक आयोजनों में पूरे प्रदेश में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।। समाज को एकजुट रूप से आगे ले जाना बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।। भुरसाटोला की लम्बे समय से लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्राम भुरसाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।।

सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भावेश कोचर, नरेश कुर्रे, रामसुख साहू, धनऊ राम साहू,सतपाल साहू, दुजराम साहू, दुजेराम साहू, रामकुमार जोशी, बृजलाल साहू, खेमचंद साहू, जगतु राम साहू, केशव राम साहू, सी.आर. साहू, संतोषी मदन साहू, अशोक साहू, मनीष साहू, उमेश साहू, डॉ. मोरध्वज साहू, मनोहर साहू, नंदू साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें