खैरागढ़ विधानसभा में छह सड़कों के लिए 13.97 करोड़ रुपये मंजूर,विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से मिली प्रशासकीय स्वीकृति

00 खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत छह सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए कुल 13 करोड़ 97 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।। ये कार्य वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किए गए हैं।।

स्वीकृति मिलने से खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण की मांग की जा रही थी।। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय विकास को भी गति मिलने की संभावना है।।

छह सड़कों का होगा निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण
स्वीकृत कार्यों में छुईखदान ब्लॉक की उदयपुर से खैरी सड़क के 3.53 किलोमीटर निर्माण के लिए 252.495 लाख रुपये तथा संडी से पंडरिया तक 3.25 किलोमीटर सड़क के लिए 237.195 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह खैरागढ़ ब्लॉक में जुनवानी से मड़ौदा तक 3.84 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 219.629 लाख रुपये और अमलीडीह से कुलीकसा तक 3.69 किलोमीटर सड़क के लिए 220.469 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।। छुईखदान ब्लॉक में संडी से बेलगांव होते हुए ठंढ़ार तक 4.505 किलोमीटर सड़क कार्य के लिए 211.122 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं खैरागढ़ ब्लॉक में दुल्लापुर से केसला डूंडा रोड तक 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 256.170 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।।

मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री का जताया आभार विधायक यशोदा वर्मा ने
सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छह सड़क कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में प्रसन्नता व्यक्त की गई है। अब ग्रामीणों को इन कार्यों के धरातल पर उतरने और सड़क सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।।

Exit mobile version