(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : जैन मुनि संत अरविंद के खैरागढ़ प्रवास के दौरान इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने उनसे सौजन्य भेंट की।।कुलपति ने संत मुनि को अयोध्या का शॉल भेंट करते हुए उनका स्वागत किया।। इसके बाद समाज कल्याण को लेकर दोनों के बीच विशेष चर्चा हुई।। कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने संत मुनि के समक्ष अपना परिचय रखते हुए बताया कि वें विश्व की प्रथम महिला सितार वादक हैं, उन्होंने म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से जेल में बंद कैदियों का इलाज भी किया है और उनके द्वारा संगीत से संबंधित 12 से अधिक पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं जिसका लाभ विद्यार्थी ले रहे हैं।।

वर्तमान में वें इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति का दायित्व संभाल रही हैं और विश्वविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।।जैन मुनि ने कुलपति को इसी तरह समाज कल्याण करते हुए निरंतर प्रगति कर विश्वविद्यालय के विकास में बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया साथ ही उन्हें पुस्तक एवं शॉल भेंट की।। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, वित्त अधिकारी हर्षल चंद्रवंशी, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।।