(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शुक्रवार 26 से सोमवार 29 दिसंबर तक आयोजित मड़ई 2025 कार्यक्रम के समापन समारोह में इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।।

कार्यक्रम के पूर्व इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कुलपति प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा को विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक लैब का भ्रमण कराया,साथ ही संग्रहालय में संग्रहित कर रखे गए विभिन्न प्रजाति के धान से अवगत भी कराया।। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने कहा कि यह अवसर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के लिए बहुत ही खास है।।

लगभग 30 से 40 महाविद्यालयों से पहुंचे शिक्षक एवं विद्यार्थीगण एक ही छत के नीचे कार्यक्रम दिए हैं।। यह कार्यक्रम हमें बहुत सारी सीख देती है।। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय विभिन्न तरह के शोध कर देश में अपनी गरिमा को उच्चतर बनाया है।। उन्होंने गणेश वंदना के साथ अपनी वाणी को विराम दिया और आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।। अंत में मड़ई 2025 कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।।




