(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : भारत माता के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नया जिला खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा संगठन ने इस कार्यक्रम को पूरे जिले में व्यापक और प्रभावशाली रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक एकता की भावना का संचार हो सके।

प्रदेश भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी संयोजक के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू को और उनके साथ जबकि जिला सह-संयोजक का दायित्व जिला महामंत्री नवनीत जैन को दिया गया है।।जो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को पूरे जिले में करने की योजना कार्य कर रहे हैं।।
कार्यक्रम की प्रभावी रूपरेखा के लिए जिला स्तर पर संयोजक के रूप में नीलिमा गोस्वामी, तथा विधानसभा स्तर पर संयोजक विनय देवांगन और हर्षवर्धन वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।।
मंडल स्तर पर भी तैयारियां पूर्ण
वंदे मातरम् कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी आठों मंडलों में मंडल संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इनमे, खैरागढ़ मंडल से ऋषभ सिंह, छुईखदान मंडल से रोशन चंद्राकर,गंडई मंडल से श्यामपाल ताम्रकार,साल्हेवारा मंडल से संतोष ठाकुर,नर्मदा मंडल से ज्योति जांघेल,ठेलकडीह मंडल से ओम प्रकाश साहू,बाजार अतरिया मंडल से प्रेमसागर गुप्ता,पांडादा मंडल से खेमचंद सिन्हा को संयोजक नियुक्त किया गया है।।
विद्यालयों और महाविद्यालयों में होगा आयोजन
इस अभियान के तहत जिले के लगभग 70 शासकीय एवं निजी विद्यालयों, 10 महाविद्यालयों और 1 विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् कार्यक्रम नियुक्त संयोजकों के द्वारा आयोजित किए जाएंगे।। सभी संस्थानों में संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी गई है, जो कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थापन की जिम्मेदारी संभालेंगे।।
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से सजेगा माहौल
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी, शिक्षक, प्राध्यापक एवं आम नागरिक एक साथ वंदे मातरम् गान करेंगे।। साथ ही देशभक्ति से जुड़ी रैलियाँ, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।।
जिला संयोजक घम्मन साहू ने बताया कि यह आयोजन केवल राष्ट्रगीत के गायन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के युवाओं को वंदेमातरम् की प्रासंगिकता से जोड़ते हुए देशप्रेम की भावना को जागृत करना है।।यह गीत कल आज और कल के भारत की आत्मा का गीत है गर्व है संकल्प है।। सह-संयोजक नवनीत जैन ने कहा कि “वंदे मातरम्” हम सबका राष्ट्रगीत है, और इसके 150 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है यही भाजपा की मोदी सरकार की राष्ट्रनीति है।।
अंतिम रूप ले चुकी है तैयारियाँ
कार्यक्रम की रूपरेखा और संयोजकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।। आगामी दिनों में सभी मंडलों में बैठकें लेकर तिथियाँ तय की जाएंगी ताकि यह ऐतिहासिक अवसर पूरे जिले में मनाया जायगा।।




