कल्याण कॉलेज के अंदर घुसकर उत्पात मचाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में NSUI के दो पदाधिकारी गिरफ्तार

प्राचार्य कक्ष में घुसकर शासकीय दस्तावेज एवं सम्पत्ति को पहुंचाये थे क्षति , न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

भिलाई। कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय शर्मा ने लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी कि दिनांक 9 दिसंबर को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर* का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के *पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, एवं उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गालियां देते हुए प्राचार्य के टेबल के काँच को तोड़ दिए एवं टेबल पर रखें *शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए और फाड़ कर उसपर स्याही डालकर खराब कर दिए जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई। जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे, साथ ही प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही पोत कर उसे विरूपित कर कार्यालय के अंदर धक्का मुक्की करते हुए उपद्रव किया गया l जिससे महाविद्यालय के कार्यरत सभी स्टाफ में भय व्याप्त हो गया प्राचार्य श्री शर्मा की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही है।

प्रकरण में शामिल 02 आरोपी दीपक पाल पिता हौसला पाल 23 वर्ष एवं हरदीप पात्रे पिता महावीर पात्रे 22 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. हरदीप पात्रे 22 साल स्मृति नगर
  2. दीपक पाल उर्फ दीपू 23 साल शंकरपारा सुपेला
Exit mobile version