00 जालबांधा पंचायत में निर्माण कार्यों पर उठे गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,
खैरागढ़ : लगभग 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित शराब दुकान ग्राम पंचायत जालबांधा में अब भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बनती नजर आ रही है।। तेज हवा और तूफान के दौरान दुकान की छत पर लगा टिन पूरी तरह उड़कर दूर जा गिरा जिसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।। घटना के बाद शराब दुकान खुले आसमान के नीचे संचालित होती दिखाई दी और शराब खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस निर्माण पर लाखों रुपये खर्च बताए गए वह पहली ही तेज हवा में धराशायी हो गया।। लोगों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होता तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती।। मामले को लेकर जालबांधा पंचायत के 14 पंचों सहित ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही अनुभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) के पास शिकायत दर्ज कराई थी।।
शिकायत में पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के कुल 9 अलग-अलग मामलों का उल्लेख किया गया है।। मामला फिलहाल जांच और विचाराधीन बताया जा रहा है, शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शराब दुकान निर्माण में वास्तविक खर्च से अधिक राशि का आहरण किया गया।। ग्रामीणों का कहना है,कि सरकारी राशि का दुरुपयोग कर केवल कागजों में विकास दिखाया गया, जबकि जमीनी हकीकत पहली बारिश और तूफान में सामने आ गई।। घटना के बाद पंचायत और सरपंच की कार्यप्रणाली पर सवाल तेज हो गए हैं।। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।। इलाके में यह चर्चा भी जोरों पर है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो पंचायत में हुए अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में आ सकती है।।
