Thursday, January 15, 2026

सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण के विरोध में संयुक्त संगठनों का प्रदर्शन, नायडु को ज्ञापन सौंपा गया

भिलाई।आज संयुक्त संगठनों की पहल पर सेक्टर-9 चौक में सेक्टर-9 अस्पताल के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आई.आर. के अधिकारी नायडु जी को ज्ञापन सौंपा गया तथा अस्पताल के निजीकरण के विरोध में संगठनों ने अपना स्पष्ट और एकजुट रुख रखा।

जब से संयंत्र के अस्पताल के निजीकरण की खबर सामने आई है, तब से कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में गहरी चिंता व्याप्त है। संयंत्र प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट खंडन न आने से संदेह और भी बढ़ गया है, जिससे यह आशंका प्रबल हो रही है कि मामले के अंदर कुछ गड़बड़ी चल रही है।

सबसे अधिक प्रभावित रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जिन्हें वर्षों से सेक्टर-9 अस्पताल से ही स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती रही हैं। अब न केवल निजीकरण का खतरा उन पर मंडरा रहा है, बल्कि रिटेंशन की मार भी झेलनी पड़ रही है। यह वही कर्मचारी हैं जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संयंत्र को समर्पित करते हुए उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस आंदोलन में हॉस्पिटल सेक्टर निवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, क्योंकि उनका रोजगार और आजीविका प्रत्यक्ष रूप से सेक्टर-9 अस्पताल से जुड़ी हुई है। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा—
“सेक्टर-9 अस्पताल का निजीकरण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

आज के इस जनांदोलन में निम्नलिखित संगठन एवं समितियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं—

  • महिला मुक्ति मोर्चा
  • मेहनतकश आवास अधिकार संघ
  • लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन (लोईमू)
  • हाउसलीज संघर्ष समिति
  • प्रगतिशील युवा संघ
  • प्रदेश किसान संघ
  • सिमेंट श्रमिक संघ
  • छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति संगठन
  • छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति

कार्यक्रम में सुरेन्द्र मोहंती, देवेन्द्र सोनी, लखन संगोडे, राजेन्द्र परगनीहा, चंद्रकला, नारायण राव, संजना, सारदा मेश्राम, निरा डेहरिया, महेश, भावना, वर्षा, कलादास डेहरिया सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी दर्ज की।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें