तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार मवेशियों के साथ पिकअप वाहन जप्त, चिचोला पुलिस की कार्यवाही

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा व एसडीओपी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर मवेशी तस्कर के विरूद्ध कार्यवाही किया गया । मुखबीर से सूचना मिली कि छुरिया की ओर से पिकअप वाहन में मवेशियों को बिना चारा पानी के क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते कत्लखाना नागपुर की ओर ले जा रहा है। सूचना पर छुरिया मोड के पास नाकाबंदी किया। नाकाबंदी के दौरान छुरिया की ओर से एक पिकअप वाहन आते दिखी जिसे रोककर चेक किया पिकअप का नंबर सीजी० 05 एआर 2484 का था। उक्त पिकअप के अंदर देखे तो भैंस ठुस-ठुस कर भरी हुई थी।

चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। तब चालक को भैंस ले जाने के संबंध में पुछताछ किया जो कोई वैध कागजात का नहीं होना लिखित में दिया एवं मवेशियों को नागपुर महा० कत्ल खाना ले जाना बताया। गवाहों के समक्ष पिकअप वाहन में भरे 03 नग भैंस एवं पिकअप वाहन सीजी० 05 एआर 2484 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी चालक योगेन्द्र उर्फ सोनु साहु पिता दुर्वासा साहु उम्र 20 साल साकिन डोगीतराई थाना रंनचिराई जिला बालोद (छ०ग०) एवं अन्य आरोपी का नाम विजय बन्ते पिता यशवंत बन्ते उम्र 32 साल निवासी चिरखनी तिरोडा थाना तिरोडा जिला गोंदिया महाराष्ट्र दीनु उर्फ जीवनलाल साहु पिता स्व० विश्रामराम साहु उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम बिरेतरा वार्ड नं0 06 थाना कुरूद जिला धमतरी के विरूद्ध धारा- 11 कु० निवा० अधि०, 4, 6, 10 कृषक पशु परी० अधि०, छ०ग० पशु परि०अधि० 192 क(1) का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश पटेल सउनि विरेन्द्र नाविक सउनि मो. शरीफुददीन शेख प्रधान आरक्षक 414 बलराम कार्य सहरानीय रहा है। ठाकुर, आर. 171 गजेन्द्र भारद्वाज आर. 1843 कमलेश बंजारे का कार्य सराहनीय रहा है

Exit mobile version