राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की तीसरी बजट 2026-2027 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व जनपद सदस्य व जिला किसान महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव ने कहा कि डबल ईजन की सरकार की जमीनी हक़ीक़त में कुछ और दिखता है यह बजट छत्तीसगढ़ियों को पीछे धकेलना वाला बजट है। इस बजट में कुल बढ़ोतरी 7000 करोड़ की हुई है परंतु रोजगार सृजन के लिए कोई रोड मैप नहीं है, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है, प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला तथा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, परित्गता पेंशन, विकलांग पेंशन तीन माह से नहीं मिला है।
अब वीबी जी राम जी जी जैसी योजना के नाम पर राज्य सरकार से 1600 रू करोड़ खर्च करने उम्मीद की जा रही है बजट देखकर साफ पता चलता कि राज्य सरकार इतना खर्च करने में समझ नहीं है इसका सीधा असर ग्रामीण छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसरों में कमी और इफस्टाजर विकास के रफ़्तार पर पड़ेगा। विकास के गाड़ी को रिजर्व में डाल दिया गया है और प्रदेश को आर्थिक व मौलिक पतन की ओर धकेला जा रहा है राजनांदगांव जिलेवासियों के बजट में कोई विशेष नजर नहीं आ रहा है। छत्तीसगढ़ियो के साथ बजट छलावा नजर साफ आ रहा है। छग की विष्णुदेव सरकार प्रदेश के किसानों, युवाओं व महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।




