Saturday, March 21, 2026

भसीन परिवार की तीसरी पीढ़ी को संगठन में दायित्व मिलना गौरव का विषय – भोजराज सिन्हा..

भिलाई। नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम भिलाई भोजराज सिन्हा ने जनसंघ के समर्पित स्वयंसेवक स्व. चुन्नीलाल भसीन एवं स्व. विधारतन भसीन की जनसेवा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिव्या, विद्या रतन भसीन एवं चंदर भसीन के भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

सिन्हा ने कहा कि “2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप सभी का समर्पण, निष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव संगठन के प्रति आपकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
उन्होंने इस योग्य निर्णय हेतु प्रदेश नेतृत्व एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें