नंदिनी अहिवारा। ग्राम नंदिनी खुंदिनी के पुराना शीतला मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता जी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
क्या है पूरा मामला:
मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय किसान ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे गांव के अर्जुन यादव द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना कर ताला लगाया गया था।
अगले दिन 21 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे, गांव के नारायण पटेल ने मंदिर का ताला टूटा होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
चोरी हुए सामान:
माता जी के गले से सोने का 7 पत्ती वाला हार (लगभग 7 ग्राम) गायब
चांदी का करधन (लगभग 3 तोला) चोरी
मंदिर की दान पेटी तोड़कर पीछे फेंकी गई, जिसमें करीब 500–1000 रुपये नगद थे
कुल चोरी की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई जा रही है
ग्रामीणों में नाराजगी:
इस घटना के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
पुलिस में रिपोर्ट:
मामले की सूचना संबंधित थाने में दे दी गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई है। आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
