शिक्षक दिवस पर साइबर जागृति अभियान का विशेष आयोजन,शिक्षकों को बनाया गया “साइबर शिक्षक”, सम्मान के साथ दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के चतुर्थ सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर किए जाने वाले कॉल, OTP एवं बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा शिक्षकों को “साइबर शिक्षक” बनकर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।।

“मैं हूँ साइबर शिक्षक” पहल के तहत शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों द्वारा सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिससे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा और अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिली।।

शिक्षकों का सम्मान, जागरूकता का विस्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे द्वारा विक्टोरिया हाई स्कूल, खैरागढ़ के प्राचार्य अनुराग सिंह सर के शाला में पहुंचकर सम्मान किया गया।।
इसी क्रम में एसडीओपी खैरागढ़ आशा रानी द्वारा प्रसिद्ध शिक्षक आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल बालक संजय श्रीवास्तव तथा एसडीओपी गंडई मानक राम कश्यप द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक से भेंट कर उन्हें शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया एवं उनके माध्यम से विद्यार्थियों व आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।।पूरे जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राथमिकता से अभियान संचालित कर साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें
KCG Police – जागरूक शिक्षक, जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज

Exit mobile version