सेजेस खैरागढ़ में विकासखंड स्तरीय समारोह आयोजित,
खैरागढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत विकासखंड स्तरीय शिक्षादूत एवं जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ में किया गया।। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने की।। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गरिमामय और सराहनीय आयोजन है। समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।। शिक्षक केवल अक्षर ज्ञान नहीं कराते, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कारों से शिक्षकों में अपने कर्तव्य के प्रति नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे घम्मन साहू ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना से शिक्षकों की प्रतिभा और मेहनत को एक बेहतर पहचान मिल रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, पार्षद रूपेंद्र रजक, भाजपा नेता नंद चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रेमकुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।
