छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने केंद्र की मोदी सरकार के बजट 2026 पर हास्यास्पद एवं तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार भाजपा सरकार विकसित भारत और मिशन 2047 की ढोल पीटती है केंद्र सरकार ने बजट 2026
की प्राथमिकताएं भी साफ हो गई हैं। इस बजट से साफ है कि इसमें गरीब किसान मजदूर और मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीं है।
मोदी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण मंत्रालयों में की गई कटौती साफ दिखती है
ग्रामीण विकास: ₹53,067 करोड़
शहरी विकास: ₹39,573 करोड़
सामाजिक कल्याण: ₹9,999 करोड़
कृषि: ₹6,985 करोड़
शिक्षा: ₹6,701 करोड़
स्वास्थ्य: ₹3,686 करोड़
इतना ही नहीं- बहुप्रचारित ‘जल जीवन मिशन’ का भी बजट 67,000 करोड़ रुपये से घटाकर सीधे 17,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।
75% कटौती को दर्शाता है वहीं आम जनता को शुद्ध पेयजल से वंचित करने वाला निर्णय है मात्र सूचना प्रसारण विभाग जो मोदी जी के चेहरे चमकाने के लिए ही है कि राशि ही खर्च की है ऐसी दशा में आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं है सरकार केवल खनिज संपदाओं को लूटने खनिज कारीडोर बनाने में मस्त है हर बजट में लगातार स्मार्ट सिटी बने, कितने बुलेट ट्रेन कहां चली ,किसानो कि आय दुगनी 2022 तक करने का संकल्प एक जुमला ही साबित हुई है।
भाजपा सिर्फ विकास का सब्जबाग दिखाती है कुल मिलाकर बजट आंकड़ों का मायाजाल के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि जब पिछले बजट की राशि ही खर्च नहीं हुई ऐसी दशा में विकसित भारत का संकल्प बेमानी है।
ये बजट हमारी अर्थव्यवस्था के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने में कुछ भी नहीं करता है, इसलिए यह पूरी तरह से फेल बजट है।




