छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

दुर्ग। को High Tech Next Pvt. Ltd. द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक सफल कैंपस भर्ती ड्राइव आयोजित की गई। इस ड्राइव में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न संस्थानों के डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुल 445 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया के उपरांत 44 विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के उद्योग–संस्थान सहयोग तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता संवर्धन के सतत प्रयासों को दर्शाती है।

माननीय कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

निदेशक (UTD) डॉ. पंकज मिश्रा ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. तोरण वर्मा ने कंपनी के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कैंपस ड्राइव आयोजित किए जाएंगे। कई प्रतिष्ठित कंपनियों से चर्चा जारी है, जिससे विद्यार्थियों को और अधिक रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के आधिकारिक प्रभारी श्री ऋषभ शुक्ला एवं श्रीमती रुनझुन सराफ पांडेय ने भी इस ड्राइव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से संपूर्ण प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version