रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों का बिलाई माता, अंगार मोती, झलमला, गंगरेल एवं सियादेवी का शैक्षणिक भ्रमण

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
रानी राशि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया।। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत से परिचित कराना था।

भ्रमण की शुरुआत बिलाई माता मंदिर से की गई, जहाँ विद्यार्थियों ने मंदिर के धार्मिक महत्व एवं स्थापत्य कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात विद्यार्थियों को अंगार मोती क्षेत्र ले जाया गया, जहाँ प्राकृतिक जलस्रोत, पहाड़ी संरचना एवं पर्यावरणीय संतुलन के महत्व पर चर्चा की गई।। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण एवं जल संरक्षण के विषय में भी जानकारी ली।।
अगले पड़ाव के रूप में विद्यार्थियों ने झलमला क्षेत्र का भ्रमण किया, जहाँ स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक जीवन के बारे में अवगत कराया गया।। प्राध्यापकों ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं स्थानीय इतिहास के प्रति रुचि बढ़ती है।।

इसके बाद विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल (रविशतंकर सागर बांध) का अवलोकन किया।। यहाँ विद्यार्थियों को बांध की संरचना, जल प्रबंधन प्रणाली, विद्युत उत्पादन एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी दी गई।। विद्यार्थियों ने जाना कि यह परियोजना राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
भ्रमण के अंतिम चरण में विद्यार्थियों को सीतादेवी मंदिर ले जाया गया, जहाँ धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की महत्ता को समझा।

इस पूरे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संबंधित विभाग के प्राध्यापकगण खेमपाल ,निशा दुबे उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रत्येक स्थल पर विषय से संबंधित जानकारी दी।। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।।

इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष खुशबू सिन्हा , नियति सिंह, रोशनी वर्मा, रोशनी देवांगन , आरती वर्मा,डिंपल देवांगन , डाकेश, सूर्योदय, नितेश , नेहल सोनी ,चंचल जोशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

Exit mobile version