संदीप सिंह भिलाई/राउरकेला/बोकारो/दुर्गापुर/बर्नपुर। देश के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक सेल (SAIL) में 2025 का साल औद्योगिक दुर्घटनाओं का काला अध्याय बनकर उभरा है। साल खत्म होने को है, लेकिन 13 कर्मचारियों के घर आज भी अंधेरे में डूबे हैं।
जो जिंदा लौटे, वे अपंगता के बोझ से जीवन काट रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल — क्या इस्पात मजदूरों के खून से बनेगा?
जहाँ एक ओर चेयरमैन, बोर्ड मेंबर, ईडी और सीजीएम वेतन, प्रमोशन, पीआरपी और इंक्रीमेंट बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर
ठेका मजदूर और आम कर्मचारी मर रहे हैं!
और सबसे चौंकाने वाली बात —
इस्पात मंत्रालय, DGFASLI, फैक्ट्री इंस्पेक्टर और राज्य फैक्ट्री चीफ इंस्पेक्टर… सब चुप!
जैसे मौत उनके लिए सिर्फ एक आँकड़ा हो।
SAIL में 2025 की औद्योगिक मौतों की पूरी सूची
(यह आंकड़ा स्वयं सवाल पूछ रहा है — आखिर कब खत्म होगा यह खून-खराबा?)
- भिलाई स्टील प्लांट
31-01-2025
ओम प्रकाश (ठेका कर्मचारी)
8:50 PM
ठेका कंपनी — ग्रिप स्ट्रिपिंग टेक्नोलॉजी
मर्चेंट मिल शिपिंग लाइन नं. 190
- बोकारो स्टील प्लांट 12-02-2025
मनोज कुमार (ठेका कर्मचारी)
15:10 PM
कोक ओवन कोल टावर नं. 3
- रामनगर कोलियरी (SAIL)
16-02-2025
केदार पान (नियमित कर्मचारी)
13:15 PM
डूबरीडीह क्वारी
- गुआ माइंस
22-06-2025
चरण पुर्ती (56 वर्ष, कर्मचारी)
4:10 PM
- राउरकेला स्टील प्लांट
21-07-2025
अभिराम महतो (ठेका कर्मचारी)
9:15 AM
लक्की इंटरप्राइजेज
SMS-2
- बोकारो स्टील प्लांट
14-08-2025
शिल जोगी शर्मा (ठेका कर्मचारी)
4:25 PM
अतुल कंस्ट्रक्शन
ब्लास्ट फर्नेस कन्वर्टर-1
- बर्नपुर (ISP)
27-08-2025
सुनील कुमार सिन्हा (ठेका कर्मचारी)
12:00 AM
ब्लास्ट फर्नेस कन्वर्टर
- बोकारो स्टील प्लांट
29-08-2025
बिनय कुमार (ठेका कर्मचारी)
20:25 PM
अतुल कंस्ट्रक्शन
ब्लास्ट फर्नेस-5 मैकेनिकल
- CMO दुर्गापुर
25-09-2025
आकाश मंडल (ठेका कर्मचारी)
8:10 AM
एक्सप्रेसवे HC
स्टॉक यार्ड
- बोकारो — तीन मौतें एक साथ!
28-09-2025
ब्रजेश महथा, प्रवीर कुमार, लाहरी (सभी ठेका कर्मचारी)
3:50 PM
SB कंस्ट्रक्शन
SMS-2
- चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट
स्थाई अपंगता का बड़ा मामला — गंभीर सुरक्षा चूक की बड़ी मिसाल।
- भिलाई स्टील प्लांट
15-11-2025
देवेंद्र चंद्राकर (43 वर्ष, ठेका कर्मचारी)
M मोहन / मेकॉन
SMS-2
यह सिर्फ मौत नहीं — सिस्टम की नाकामी है!
✔ सुरक्षा उपकरण नहीं
✔ मॉनिटरिंग नहीं
✔ ठेका कंपनियों में मनमानी
✔ उच्च अधिकारियों की ज़ीरो जवाबदेही
✔ मजदूरों की जिंदगी ≠ प्रबंधन के लिए कोई मतलब नहीं
प्रश्न खड़ा है
1️⃣ हर दुर्घटना की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
2️⃣ ठेका कंपनियों की ब्लैकलिस्टिंग
3️⃣ मृतकों के परिवारों को 50 लाख मुआवजा + एक आश्रित को नौकरी
4️⃣ SAIL यूनिटों में सुरक्षा ऑडिट की अनिवार्य व्यवस्था
5️⃣ इस्पात मंत्रालय को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए
खबर आलोक की पड़ताल में खुलासा
SAIL की भट्टियों में इस्पात कम, मजदूरों का खून ज्यादा गर्म हो रहा है।
अगर सिस्टम ऐसे ही सोता रहा, तो 2026 और भी खतरनाक साबित होगा।
