वर्षांत से पूर्व लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश
दुर्ग। आज दिनांक 23.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला दुर्ग द्वारा प्रातः 10:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6, भिलाई में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश
एसएसपी द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए—

🔹 वर्षांत से पूर्व लंबित प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण
सभी केस में पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूत बनाने के निर्देश।
गंभीर मामलों में विवेचना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।
🔹 निगरानी एवं गुण्डा-तत्वों पर कड़ी नजर
सक्रिय गुंडा, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सतत निगरानी।
उनके विरुद्ध ठोस, प्रभावी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई
अवैध कार्यों, नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त उपाय।
🔹 सक्रिय चाकूबाजों और नशेड़ियों की सूची तैयार करने के निर्देश
थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाकर उन पर निरंतर कार्यवाही करने का आदेश।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
अपराध समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से—
- सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, दुर्ग)
- अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
- पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW)
- एलेक्जेण्डर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (धमधा)
- अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन)
- आकर्षि कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक
जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी
उपस्थित रहे।
जिला पुलिस दुर्ग द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह समीक्षा बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।