Thursday, March 5, 2026

कबाड़ी संचालक पर सोमनी पुलिस ने की कार्यवाही

सोमनी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पू0से0) के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु बदमाशो की चेकिंग का चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में कबाड़ी संचालक राजू खान उर्फ इम्तिहार खान द्वारा चोरी का सामान रखे होने की सूचना पर कबाड़ी को चेकिंग किया गया।

जिसके संबंध में कबाड़ी संचालक को पूछताछ करने पर संतोष जनक दस्तावेज एवं जवाब नहीं दिए जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए कबाड़ी संचालक राजू खान उर्फ इम्तिहार खान पिता अब्दुल खान समद खान उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम टेड़ेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव स्थायी पता कृष्णा नगर राजेश चौक सुपेला भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे, आरक्षक मनोज हरमुख, आरक्षक दुर्योधन एवं थाना स्टाफ का महत्व भूमिका रहा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें