थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री पर की गयी कार्यवाही।

अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफतार।

आरोपी से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2400/- को किया गया जप्त।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पू0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पू0से0) के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने अवैध शराब बिक्री व असामजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशो व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है।

जिसके तहत थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा थाना सोमनी पुलिस का टीम गठित कर अभियान कार्यवाही दौरान 28अक्टूबर को मंगलू निषाद पिता स्व0 कोमल निषाद उम्र 38 साल निवासी ग्राम मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को ग्राम खुटेरी चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 5400/- एमएल कीमती 2400/- रूपये बिक्री रकम 300/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, आरोपी का कृत्यु धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर आरोपीगण को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि आर0 राजू, आर0 सहबा सिद्धिकी, गुलाब चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा है।

Exit mobile version