खैरागढ़ महाविद्यालय में ” स्मार्ट निवेशक वित्तीय जागरूकता एवं साइबर फ्राड कार्यक्रम संपन्न

(यतेंद्र जीत सिंह”छोटू”) खैरागढ़ : रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार 22 दिसंबर को भारत सरकार की वित्तीय समायोजन योजना (SEBI) के द्वारा’स्मार्ट निवेशक वित्तीय जागरूकता एवं साइबर फ्राड’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुए।। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य स्मार्ट प्रशिक्षक हरिशरण सिंह ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ – साथ शिक्षकों को भी साइबर फ्राड एवं स्मार्ट निवेश संबंधी विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सरलता के साथ बताया तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से हरिशरण सिंह ने साइबर फ्राड से बचने और स्मार्ट निवेश के लाभ को रेखांकित किया।।

विद्यार्थियों के मन में उठ रहे प्रश्नों का उत्तर भी दिया।। कार्यक्रम संयोजक भबीता मंडावी मैम ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार माहला,जत्ती मैम, यशपाल जंघेल, डॉ . उमेंद कुमार चंदेल,हिरेन्द्र ठाकुर,निशा दुबे, खुशबू सिन्हा,अजीत साहू, शिखा जोशी, कुलदीप राडेकर,शबाना खान, धरमपाल वर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।।कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहायक प्राध्यापक यशपाल जंघेल ने किया और आभार प्रदर्शन मोनिका जत्ती ने किया।।

Exit mobile version