स्मृति नगर विवेकानंद भवन में होगी डांस, सिंग, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता
दुर्ग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सियान महोत्सव का फाइनल कार्यक्रम 21 अगस्त को स्मृति नगर स्थित विवेकानंद भवन में आयोजित किया जाएगा। फाइनल में डांसिंग, सिंग, वादन, रंगोली, पेंटिंग और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
आयोजन समिति के राजीव चौबे, ललित मोहन और रोहन सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मंच देना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
चेस प्रतियोगिता के परिणाम
चेस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
70 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग:
प्रथम – सुभाष टुटेजा, द्वितीय – आशीष, तृतीय – प्रदीप गुप्ता
60 से 70 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – के. गुप्ता, द्वितीय – मनमोहन, तृतीय – जितेंद्र
60 से 70 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – सुधा वैष्णव, द्वितीय – एम. पद्मावती
कैरम प्रतियोगिता के परिणाम
70 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग:
प्रथम – प्रदीप कुमार सूद, द्वितीय – सुभाष तेंदुलकर, तृतीय – आर.के. जैन
70 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग:
प्रथम – शिखा टुटेजा, द्वितीय – अंजलि भराड़वा, तृतीय – रजनी सूद
60 से 70 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – मनमोहन गुप्ता, द्वितीय – डी.पी. निखार, तृतीय – जैन साहब
60 से 70 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – स्वामी पांडोलकर, द्वितीय – सुधा वैष्णव, तृतीय – रेखा भागवत
50 से 60 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – संतोष कल, द्वितीय – संजय कुमार सिंह, तृतीय – अंबेडकर
50 से 60 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – वैशाली अरमानकर, द्वितीय – मधुरा साहू, तृतीय – कल्पना सोनी
लूडो प्रतियोगिता
लूडो प्रतियोगिता में के. धार, के. गुसाईं और प्रदीप कुमार सूद विजेता रहे।
महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि फाइनल कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
