Wednesday, March 4, 2026

वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित “शहीद कप” का छठवाँ दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

भिलाई। वीर शहीदों की पावन स्मृति में आयोजित “शहीद कप” क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवाँ दिवस दिनांक 26 फ़रवरी को अत्यंत उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।यह आयोजन HMGM जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्री लोकेश पांडे जी की अनुशंसा एवं विनय टंडन के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपकार चंद्राकर जी (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण सोनी जी (भाजपा नेता), समाजसेवी दिनेश यादव जी एवं समाजसेवी जितेंद्र ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि उपकार चंद्राकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। प्रवीण सोनी जी ने कहा कि “शहीद कप” जैसे आयोजन समाज में एकता और समरसता का संदेश देते हैं। समाजसेवी दिनेश यादव जी एवं जितेंद्र ठाकुर जी ने भी आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

अतिथियों द्वारा टॉस करवाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मैदान पर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में भी विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। “शहीद कप” के आगामी मैचों को लेकर भी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

समिति के सदस्य —
रिंकू तिवारी, समीर, रवि, तरुण, आयुष, हितेश, शिवांत, जतिन, शेषु, इनायत, हिमांशु, पलक, बल्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें