भिलाई नगर: संकट मोचन हनुमान मंदिर कैम्प-1 भिलाई के प्रांगण में 14 से 22 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक आचार्य पं. ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में अयोध्या धाम से आये हुए श्री श्री 108 संत दामोदार महाराज के मुखारविन्द से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन 14 से 22 नवंबर तक किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय से पहले उपस्थित होकर भगवान की कथा का रसपान करने की अपील की है।
संकट मोचन हनुमान मंदिर कैम्प-1 में श्री राम कथा 14 नवंबर से

ताज़ा ख़बरें
Previous article



