Thursday, March 5, 2026

शहीद कप का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

शहीद कप का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न:- वीर शहीदों की पावन स्मृति में आयोजित शहीद कप के द्वितीय दिवस की शुरुआत राष्ट्रगान एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यह आयोजन एचएमजीएम के अध्यक्ष लोकेश पांडे की अनुशंसा एवं विनय टंडन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी समाजों के प्रमुख साहू समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू , सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष मोतीलाल कोसरे जी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर जी भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा टॉस करवाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया गया।द्वितीय दिवस में रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना, उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

समिति के सदस्य —
रिंकू तिवारी, समीर, रवि, तरुण, आयुष, हितेश, शिवांत, जतिन, शेषु, इनायत, हिमांशु, पलक, बल्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई । शहीद कप का यह आयोजन उत्साह, सौहार्द और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें