खैरागढ़: राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य,सेवा निवृत्त प्रधान पाठिका,पादरीडेरा निवासी(विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास)श्रीमती प्रतिमा सिंह गहरवार धर्मपत्नी स्व. बागेश्वर सिंह गहरवार(सेवा निवृत्त प्रधान पाठक) की 79 वर्ष की आयु में आज मध्यरात्रि 1 बजे निवास स्थान पर निधन हो गया।। वे कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थी।।उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार 29 जनवरी की सुबह 11:30 बजे निवास स्थान से निकली और राजपरिवार के लालपुर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।। वे अपने पिछे एक पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।। उनको मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र शिक्षक प्रतुल सिंह गहरवार ने दी।। उनकी अंतिम यात्रा में राजपरिवार के सदस्य सहित गणमान्य नागरिक एवं चिर-परिचित लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।।
