IPS प्रखर पांडेय का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा था उपचार, निधन की खबर से शोक की लहर

भिलाई। प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज साय: 4:15 के करीब रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। बिगत दिनो दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भिलाई से रायपुर ले जाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था चिकित्सकों के अर्थक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाए जा सका*

प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे ।वे कबीरधाम, सूरजपुर ,एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी के पद पर रह चुके हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनांदगांव ,SDOP चांपा, कोटा बिलासपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में पहचान थी छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

Exit mobile version