सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सर अभिराज साव का राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में चयन

सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच एवं नेशनल रेफरी व जज श्री कुलदीप सोनकर ने बड़े हर्ष के साथ यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय शालेय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक बैंगुलुरु में दिनांक 05 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक किया जा रहा हैं | इस प्रतियोगिता में सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब का खिलाड़ी अभिराज साव, आत्मज उदय साव जो कि सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, राम नगर, भिलाई में अध्ययनरत हैं का चयन 46 किलो एबीई ग्रुप-19 बालक वर्ग में हुआ हैं |

अभिराज साव का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर दुर्ग के सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष माननीय विजय बघेल, छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसो. के अध्यक्ष आर. राजेंद्रन, सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी व जज कुलदीप सोनकर एवं समस्त पदाधिकारियों ने अभिराज साव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं |

Exit mobile version