राजनांदगांव के नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल (NBIS), बोरी के दो होनहार छात्रों, आदिशिव मोदी और आंजनेय मोदी ने नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) में 3rd aur 26 th अंतरराष्ट्रीय रैंक लाकर अपनी असाधारण मेधा का परिचय देते हुए शाला और जिले का नाम रोशन किया है।
चिकित्सक दंपति के पुत्रों की बड़ी उपलब्धि
ये दोनों मेधावी बालक राजनांदगांव के सुप्रसिद्ध चिकित्सक दंपति डॉ. विधि तिवारी मोदी और डॉ. अमित कुमार मोदी के जुड़वा पुत्र हैं।
नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) Level-1 में आदिशिव मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर असाधारण एवं राजनांदगांव में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। आंजनेय मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय 26 रैंक लाकर गौरवांवित किया है l यह परीक्षा Science Olympiad Foundation (SOF) द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें भारत सहित कई देशों के कई लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं l
ताजा अपडेट (NSO 2025-26 परिणाम):
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ने कल ही, 12 जनवरी 2026 को नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) लेवल-1 के परिणाम घोषित किए हैं। छात्र अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड SOF के आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। सफल छात्र अब 8 फरवरी 2026 में होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे।
नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनों भाइयों की इस सफलता को उनकी निरंतर मेहनत और स्कूल के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि पर विधि डायग्नोस्टिक सेंटर परिवार और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।




