Wednesday, March 4, 2026

सर्व ब्राम्हण समाज मध्यप्रदेश के आईएएस के खिलाफ सौंपेगा ज्ञापन

भिलाई। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज भिलाई दुर्ग द्वारा कल दिनांक 27 नवंबर को ज्ञापन सौंपा जाएगा,,, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के आव्हान पर कल दिनांक 27 नवंबर को भिलाई दुर्ग के राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा मध्य प्रदेश के एक आई ए एस ऑफिसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में गंदी बातें आपत्तिजनक शब्द कहे गए जिसके विरोध में कल दिनांक 27 नवंबर को राष्टीय महासचिव शशि कांत तिवारी, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को एक ज्ञापन देश के गृह मंत्री अमित शाह के लिए सौंपा जाएगा जिसमें इस मामले पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुवे कड़ी से कड़ी सजा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से करने का अनुरोध किया जाएगा क्योंकि इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी महिलाओं से मारपीट, फर्जी दस्तावेज मामले में प्रकरण दर्ज है इस लिए इस व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसा मांग किया जाएगा कल 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर महोदय दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें